फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के स्मार्ट फोन बैन, डीजी ने दिया आदेश

Sat, 06 Jan 2024 07:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजी ने सभी पुलिस आयुक्त और जिलों के कप्तानों को शुक्रवार को इस बाबत जारी निर्देशों में कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने की वजह से काम पर ध्यान नहीं  देते हैं। 
विज्ञापन
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने फील्ड ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन


डीजी ने सभी पुलिस आयुक्त और जिलों के कप्तानों को शुक्रवार को इस बाबत जारी निर्देशों में कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने की वजह से काम पर ध्यान नहीं  देते हैं। आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद गणतंत्र दिवस समारोह है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। 

इस दौरान संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में आगाह कर दिया जाए। बेहद आवश्यक कार्य होने पर ही फोन से वार्तालाप किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें