फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 30 साल से कम उम्र वाले युवा उद्यमियों में छह यूपी के, छोटे शहरों के युवाओं ने सूची में बनाई जगह

Sat, 26 Jul 2025 09:20 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

हुरुन इंटरनेशनल और एवेंडस वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में महाराष्ट्र पहले तो यूपी चौथे स्थान पर है। सूची में कुल 79 युवाओं ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
युवा उद्यमी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज 30 वर्ष की उम्र में अपनी मेधा के दम पर पहली पीढ़ी के कारोबारी बने युवाओं में छह यूपी के हैं। प्रतिष्ठित्त प्रकाशन समूह हुरुन इंटरनेशनल और एवेंडस वेल्थ की अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में कुल 79 युवाओं ने जगह बनाई है।

विज्ञापन


हुरुन इंटरनेशनल के चीफ एनालिस्ट अनस रहमान ने कहा कि अमरोहा और फैजाबाद जैसे छोटे जिलों के युवा लीडरों को जगह मिलना बड़ी बात है। यूपी के 6 युवाओं में फैजाबाद के श्रेष्ठ मिश्रा, अमरोहा के ऋतुराज सिंह हैं। वहीं, एक गाजियाबाद और तीन नोएडा के हैं। सूची में यूपी चौथे और महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। 

ये भी पढ़ें - पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान 20 से बढ़कर 35 हजार रुपये होगा, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, घंटे भर की बारिश से लबालब हुई राजधानी; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


तमिलनाडु पांचवें, हरियाणा छठे, दिल्ली सातवें, गुजरात आठवें, पंजाब नौवें और प. बंगाल 10वें स्थान पर हैं। भारतीय उद्यम के भविष्य को गढ़ने वाले इन युवाओं की नेटवर्थ कुछ ही साल में 250 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई है।
विज्ञापन


सूची में शामिल अरबपति युवाओं की औसत उम्र 28 वर्ष है। जेप्टो के कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) सबसे कम उम्र के सह-संस्थापक हैं। वहीं, देविका घोलप (28) सबसे कम उम्र की महिला हैं।
 
युवा उद्यमियों में शीर्ष राज्य
राज्य उद्यमी
महाराष्ट्र 21
कर्नाटक 10
राजस्थान 9
उत्तर प्रदेश 6
तमिलनाडु 6

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें