उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर हुई भर्ती परीक्षा में 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेश के सभी जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भर्ती बोर्ड लंबे वक्त से परीक्षा को शुचिता व पारदर्शिता से करवाने के लिए जद्दोजहद में लगा था। सभी अफसरों ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जिससे किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। सख्ती से परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक की गहनता से जांच की गई। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। जो गड़बड़ी करने की कोशिश भी की वह पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। एसटीएफ सभी जिलों में सक्रिय रही। सोशल मीडिया पर निगरानी की एक दर्जन टेलीग्राम चैनलों पर केस दर्ज किए। गिरफ्तारियां भी की। अभी और कई आरोपी पकड़े जाने हैं।