फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेता हुए सपाई, अखिलेश यादव बोले- जॉइनिंग से पूरब-पश्चिम हिल गया

Mon, 26 Oct 2026 01:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कुशाग्र शाक्य और बदायूं के विनोद शाक्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा नेता राम बहादुर पाल सहित अन्य दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए। इस घटनाक्रम से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा की गतिविधियां चर्चा में हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं का स्वागत किया। पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी, कुशाग्र शाक्य, विनोद शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल समेत कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि नई जॉइनिंग से पूरब से पश्चिम तक राजनीतिक हलचल हुई है। उन्होंने नए साथियों को पीडीए का पिलर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत बड़ी होने जा रही है। दारा सिंह प्रजापति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, अखाड़ा वही जीतेंगे।” उन्होंने राम नाम का जिक्र करते हुए कहा, “जिनके नाम में राम जुड़ा हो, उनके बन जाएंगे सब काम।”

सरकार बनी तो वाल्मीकि जयंती पर देंगे छुट्टी

अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म की जाएगी और सफाई कर्मचारियों के हित में विशेष घोषणा की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिन गरीबों के पास घर नहीं हैं, उनके लिए अलग से आवास बनाकर देने की व्यवस्था की जाएगी।

वोटर लिस्ट में एक नाम की कई जिलों में एंट्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोटर लिस्ट में धांधली और वोट डकैती कर रही है। अखिलेश ने कहा कि एक ही नाम की कई जिलों में एंट्री सामने आ रही हैं और मतदाता सूची को लेकर आयोग की जिम्मेदारी है कि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और किसी गलत नाम की एंट्री न हो।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने और बूथ स्तर पर बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र ऐसा होना चाहिए, जिसकी नकल बनाना आसान न हो। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। अखिलेश ने कुछ नामों के उदाहरण देते हुए मतदाता सूची में बड़ी संख्या में एंट्री होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आयोग को तकनीक की मदद से ऐसी गड़बड़ियों की जांच करनी चाहिए।

कानून-व्यवस्था और आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें कुछ हत्याओं के कारणों की जानकारी नहीं है, लेकिन उनके अनुसार देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है। उन्होंने आरक्षण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए टीजीटी भर्ती का भी जिक्र किया। अखिलेश ने भाजपा पर चुनाव में घुसपैठ का मुद्दा उठाने और सीमाओं की सुरक्षा के मामले में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के संदर्भ में चीन की घुसपैठ से जुड़ी खबरों का भी उल्लेख किया।

गठबंधन मजबूत करने की बात

विपक्षी गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वह गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता की गद्दी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के जो विधायक सपा से टिकट चाहते हैं, उन्हें उनके पास लाया जाए।
 

Trending Videos

बदायूं में सपा को मजबूती मिलने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि कुशाग्र सागर के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। वहीं, विनोद शाक्य की बदायूं के दातागंज और आसपास के क्षेत्रों में समाज को जोड़ने में भूमिका रही है। सपा नेतृत्व ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा।

दारा सिंह प्रजापति बोले- सपा के लिए काम करने आया हूं

बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह कुछ लेने नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए काम करने आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कांशीराम के विचारों पर चल रही है।
विज्ञापन

शिवपाल और सलीम शेरवानी ने भी जताया भरोसा

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में लगातार नेता और लोग शामिल होते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर देश को तोड़ने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। शिवपाल ने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने बदायूं की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा किया। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में मानें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें