फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में शुरू होंगी सात पीएचसी, डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद स्वीकृत, सीएम ने की घोषणा

Mon, 14 Jul 2025 09:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के जालौन के एरी रमपुरा, चंदौली के बसनी, आगरा के भोगीपुरा, गाजीपुर के ऊंचाडीह, मिर्जापुर के नेगुरा, हरदोई के गोंडवा और गौतमबुद्ध नगर के खटाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सात जिलों में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद स्वीकृत कर दिए गए हैं। हर पीएचसी में एक-एक डॉक्टर और एक-एक फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जालौन के एरी रमपुरा, चंदौली के बसनी, आगरा के भोगीपुरा, गाजीपुर के ऊंचाडीह, मिर्जापुर के नेगुरा, हरदोई के गोंडवा और गौतमबुद्ध नगर के खटाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की थी।

इन सभी स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन बनने के बाद अब डॉक्टर व फार्मासिस्ट के भी एक-एक पद स्वीकृत कर दिए गए हैं। अन्य पद आउटसोर्स से भरे जाएंगे। ऐसे में अब इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें