अपर मुख्य सचिव ने हर विद्यालयों में पठन-पाठन व अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अखबारों व पुस्तकालयों में किताबों की पर्याप्त उपलब्धता हो। छात्रों को इसे नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही साफ पेयजल, सक्रिय शौचालय, बिजली व्यवस्था, खेल मैदान व सामग्री, दिव्यांग छात्रों के लिए उपयोगी अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
रायबरेली समेत 14 जिलों की प्रगति खराब
उन्होंने विभिन्न योजनाओं व लक्ष्यों के आधार पर 14 जिलों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई। फिसड्डी जिलों में रायबरेली, शामली, संभल, जौनपुर, कन्नौज, ललितपुर, चंदौली, मिर्जापुर, बदायूं, बलिया, औरैया, बरेली, मुजफ्फरनगर व महाराजगंज हैं। अपर मुख्य सचिव इन जिलों में सुधार के लिए अलग से बीएसए के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने इन्हें सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।