फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SCHOOL REOPEN : 15 अगस्त से खुल जाएंगे माध्यमिक स्कूल व डिग्री कॉलेज, पढ़ाई 16 से

Mon, 02 Aug 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

- कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी
- पहली पाली : सुबह 8 से दोपहर 12 बजे
- दूसरी पाली : अपराह्न 12:30 बजे से 4:30 बजे तक
- हर पाली में 50-50 फीसदी विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद पड़े स्कूल-कॉलेजों में रौनक फिर लौटने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल और विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त से खुलेंगे। हालांकि पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू होगी। माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे और अपराह्न 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे। आधे विद्यार्थियों को पहली पाली में, बाकी आधे विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए सोमवार को टीम-9 की बैठक में सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र 2021-22 शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में स्वाधीनता दिवस के दिन ‘स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव’ के आयोजित करने और 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ शुरू करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों व कॉलेजों में पांच अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक व परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 16 अगस्त से, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर से और स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 13 सितंबर से चलेंगी।

18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर
सीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क की व्यवस्था और 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जल्द खुल सकते हैं परिषदीय विद्यालय
प्रदेश सरकार ने फिलहाल परिषदीय विद्यालयों को खोलने की तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि सीएम ने जिस तरह से परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता, सैनीटाइजेशन कराने, शौचालयों की साफ-सफाई कराने और कक्षाओं को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए, उससे इन स्कूलों को जल्द खोलने का संकेत मिला है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में 5 अगस्त से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस.गर्ग ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय संचालित करने का आदेश जारी किया। शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते डिग्री कॉलेजों में हफ्ते में पांच दिन ही कक्षाएं चलेंगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्डों ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसलिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की जाएगी। जिन संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश लिया जाना है वहां स्नातक प्रवेश परीक्षा की कक्षाएं 13 सितंबर से शुरू की जा सकती है। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष का परिणाम 31 अगस्त तक जारी किया जाएगा।

महाविद्यालयों में ऐसे शुरू होगी पढ़ाई
16 अगस्त से : स्नातक व परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं
1 सितंबर से : स्नातक प्रथम वर्ष
13 सितंबर से : स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें