फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फरवरी-मार्च की जगह अब सितंबर में छात्रवृत्ति, सीएम योगी सभी वर्गों के छात्रों को देंगे दिवाली गिफ्ट

Thu, 25 Sep 2025 11:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के 4 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह छात्र-छात्राओं के लिए दीपावली का गिफ्ट होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी-मार्च में मिलने वाली छात्रवृत्ति इस बार सितंबर में नवरात्र के अवसर पर ही छात्रों को मिल जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। माना जा रहा है कि अब हर बार समय से पूर्व सितंबर में ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन


प्रदेश के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ये छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। यह छात्र-छात्राओं के लिए दीपावली का गिफ्ट होगा।

ये भी पढ़ें - बीएसए- प्रिंसिपल विवाद: सामने आईं प्रधानाचार्य की पत्नी, कहा-एक शिक्षिका के दबाव में हुआ ये; लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएसए प्रकरण: स्कूल खुलवाने पहुंची विधायक आशा मौर्या, क्लास का ताला तुड़वाया, बच्चों ने पढ़ने से किया इंकार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को समय से पूर्व छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर रणनीति बनाई। इसके चलते इस बार छात्रवृत्ति योजना का लाभ छात्रों को नवरात्र के पावन अवसर पर मिल सकेगा।

लाभ पाने वालों की बढ़ेगी संख्या
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी। सरकार छात्रवृत्ति का दायरा लगातार बढ़ा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें