फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष से अटके अकादमी पुरस्कार घोषित मालिनी अवस्थी समेत पांच को अकादमी रत्न, देखें लिस्ट

Fri, 30 Aug 2019 12:10 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सभापति डॉ. पूर्णिमा पांडेय ने दस वर्ष से रुके अकादमी पुरस्कारों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी। चर्चित लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत पांच कलाकारों को अकादमी रत्न सदस्य और 106 कलाकारों को वर्ष 2009 से 2018 तक अकादमी पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों का चयन जून महीने में अकादमी में हुई बैठक में हो चुका था। इनमें से लखनऊ के हिस्से 38 पुरस्कार आए।

विज्ञापन

 
डॉ पूर्णिमा पांडेय ने बताया कि रंगकर्मी, कलाकारों और समीक्षकों समेत 115 लोगों को विभिन्न श्रेणियों के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के लिये 10 हजार रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्र दिये जायेंगे। अकादमी रत्न सदस्यता के लिए कोई पुरस्कार राशि नहीं है।

अकादमी ने पुरस्कारों के वितरण के लिये सरकार से 51 लाख रुपये का बजट मांगा है, जबकि 35 लाख अकादमी के पास है। बजट मिलते ही अक्तूबर तक पुरस्कार बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि  पुरस्कारों की राशि बढ़वाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर अकादमी के प्रोड्यूसर तरुण राज भी मौजूद रहे। देखें पूरी लिस्ट:
विज्ञापन







 

आगे देखें लिस्ट...


विज्ञापन

इन विजेताओं के भी नाम देखें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें