फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: सपा के आरोप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया जवाब, बोले- बीएलओ को हटाने के नहीं दिए निर्देश

Sat, 31 Aug 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने आरोप लगाया था कि पहले से नियुक्त बीएलओ में लगभग सभी मुस्लिम और यादव बीएओ को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भाजपा के समर्थक माने जाने वाले जातीय और सांप्रदायिक समूहों के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले बीएलओ को हटाने के निर्देश उन्होंने नहीं दिए थे। इस संबंध में चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) निर्णय लेते हैं। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। अगर ऐसा मामला आता है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने आगामी उपचुनाव से पहले जाति और सांप्रदायिक आधार पर विधानसभा क्षेत्र में तैनात बीएओ को हटाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर आपत्ति जताई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था।

सपा ने आरोप लगाया था कि पहले से नियुक्त बीएलओ में लगभग सभी मुस्लिम और यादव बीएओ को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भाजपा के समर्थक माने जाने वाले जातीय और सांप्रदायिक समूहों के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में तैनात कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को चुनाव प्रभावित करने के लिए बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें