फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1625 नए मार्गों पर जल्द चलेंगी रोडवेज की बसें, तीन कैटेगरी की होंगी बसें, परिवहन निगम ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 08 Dec 2023 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों ने बताया कि चिह्नित नए मार्गों में लखनऊ के आसपास के 35 गांव भी शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से नए रूटों पर 28 सीट की छोटी, 40 सीटर मध्यम और 52 सीटर बसें शामिल चलाई जाएंगी। वाराणसी के अलावा झांसी, चित्रकूट, सहारनपुर और गाजियाबाद में भी नए मार्ग चिह्नित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अब रूटों पर रोडवेज की बसें चलने शुरू होंगी जहां पर इन बसों की सेवाएं अब तक नहीं है। परिवहन निगम जरूरत के हिसाब से छोटी और बड़ी बसों को डिमांड के अनुसार इन मार्गों पर शुरू करेगा। 

विज्ञापन


 प्रदेश के सभी गांवों तक बस सेवा पहुंचने के लिए हुए सर्वे में 1625 नए रूट चिह्नित किए गए हैं। इन मार्गों पर बसों के संचालन के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी परिवहन निगम की करीब 12 हजार बसें विभिन्न जिलों के गांवों तक संचालित होती हैं, लेकिन कई गांव इससे अछूते हैं। 

इन गांवों को भी बस सेवा से जोड़ने के लिए यूपी रोडवेज ने सर्वे कराके नए मार्ग चिह्नित किए हैं। नए रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि चिह्नित नए मार्गों में लखनऊ के आसपास के 35 गांव भी शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से नए रूटों पर 28 सीट की छोटी, 40 सीटर मध्यम और 52 सीटर बसें शामिल चलाई जाएंगी। वाराणसी के अलावा झांसी, चित्रकूट, सहारनपुर और गाजियाबाद में भी नए मार्ग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


मार्गों का हुआ सर्वे 
जनता को सुविधा देने के लिए सर्वे कराके 1625 नए मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इन मार्गों का प्रस्ताव परिवहन प्राधिकरण को भेजा गया है। वहां से रही झंडी मिलते ही संचालन शुरू करने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बसों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।- मनोज कुमार पुंडीर, महाप्रबंधक संचालन परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें