फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बहराइच के चार वन ग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा, इन गांवों की भूमि राजस्व ग्राम में शामिल

Mon, 10 Jan 2022 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बहराइच जिले की मिहींपुरवा (मोतीपुर) तहसील का भवानीपुर, टेडिया, ढकिया व बिछिया गांव वन ग्राम हैं। शासन के राजस्व विभाग ने राज्यपाल की अनुमति से इन ग्रामों को वन ग्राम की श्रेणी से हटाकर इन्हीं नाम वाले राजस्व ग्रामों में शामिल कर दिया है। 
विज्ञापन
बहराइच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने बहराइच जिले के चार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दे दिया है। इससे इन वन ग्रामों के निवासियों को सभी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बहराइच जिले की मिहींपुरवा (मोतीपुर) तहसील का भवानीपुर, टेडिया, ढकिया व बिछिया गांव वन ग्राम हैं। शासन के राजस्व विभाग ने राज्यपाल की अनुमति से इन ग्रामों को वन ग्राम की श्रेणी से हटाकर इन्हीं नाम वाले राजस्व ग्रामों में शामिल कर दिया है। 

विज्ञापन


अब इन वन ग्रामों की भूमि राजस्व ग्राम भवानीपुर, टेडिया, ढकिया व बिछिया में शामिल कर ली गई है। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इससे वन ग्राम के लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कार्यवाही आठ जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही पूरी कर ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें