फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा धरम-करम: यूपी में साल भर में तीन गुना हुए धार्मिक संगठन, समाज सेवा के प्रति भी बढ़ा रुझान, एक रिपोर्ट

Tue, 11 Nov 2025 11:09 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पंजीकृत धार्मिक संगठनों की संख्या एक साल में 2250 से बढ़कर 6363 हो गई। वहीं, लोगों का समाजसेवा के प्रति भी रुझान बढ़ा है। देखें, एक रिपोर्ट: 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में धरम-करम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है। पिछले एक साल में धार्मिक क्रियाकलापों के जुड़े संगठनों की संख्या करीब तीन गुना हो गई है। वर्ष 2024 में सोसाइटीज एक्ट के तहत 2250 धार्मिक संगठन पंजीकृत थे। इस वर्ष इनकी संख्या 6363 हो गई। इसके अलावा समाजसेवियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। समाजसेवा करने वाली सोसाइटी व ट्रस्ट की संख्या पिछले वर्ष के 67 हजार से बढ़कर करीब 70 हजार हो गई हैं।
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष में धार्मिक कामकाज से जुड़े संगठनों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ने के बाद दूसरे नंबर पर सामाजिक सेवा के संगठन हैं। तीसरे पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े ट्रस्ट व सोसाइटी भी लगभग ढाई गुना हो गए हैं। खेलों में भी सक्रियता बढ़ी है। कला एवं साहित्य संगठनों की संख्या में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी में उतारी आरती, गोसेवा कर गायों खिलाया गुड़-चना, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश की मौत, परिजन बोले- कार्ड की दुकान में काम करते थे


विभाग के मुताबिक अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की संख्या में वृद्धि का सीधा संकेत है कि अपार्टमेंट की संख्या बढ़ रही है और उनका कामकाज व्यवस्थित है। शिक्षण संस्थानों और धार्मिक संगठनों की संख्या में तेजी का अर्थ है कि प्रदेश में इन क्षेत्रों में संगठित रूप से सक्रिय होने वालों की संख्या बढ़ी है।

इसके तहत पंजीकरण: सभी संस्थान रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स उत्तर प्रदेश में सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860, भारतीय भागीदारी अधिनियम 1932 और चिट फंड अधिनियम 1982 के तहत पंजीकरण किए जाते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण से भी बढ़ी संख्या : पंजीकरण का अधिकांश कामकाज आनलाइन होने से छोटे जिलों में पंजीकरण कराने वाले संगठनों की संख्या में तेजी आई है। सभी क्षेत्रीय आफिसों को ई-आफिस में तब्दील किया जा चुका है। विभाग के कामकाज के फीडबैक की सुविधा और स्टार रेटिंग के आधार पर प्रदर्शन की समीक्षा को भी इसका कारण माना जा रहा है।

10 श्रेणियों में पंजीकृत संस्थाएं
संस्थाएं वर्ष 2024 वर्ष 2025
सामाजिक सेवा 67029 69469
धार्मिक संगठन 2250 6363
शिक्षा 694 1848
अपार्टमेंट ओनर्स एसो. 594 1148
खेल  255 575
पर्यावरण 354 453
कला-साहित्य 845 266
क्लब 182 213
मंगल दल 115 119
स्वास्थ्य 91 113
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें