फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेगुलर ट्रेनों से मिल रही निराशा, विमानों का किराया भी महंगा

Mon, 22 Sep 2025 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नवरात्रि के अवसर पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु निराश हो रहे हैं। सीटें रिक्त होने के बाद भी यात्रियों को वेटिंग का टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को रेगुलर ट्रेनों से निराशा मिल रही है। ट्रेनों में वेटिंग से उनकी यात्रा अधर में लटक गई है। वहीं सोमवार को तत्काल कोटे की आस में बैठे यात्रियों को भी वेटिंग के ही टिकट हाथ लगे। 65 सीटें रिक्त होने के बावजूद मुसाफिरों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सके।

विज्ञापन


सोमवार से नवरात्रि शुरू हो गई। लखनऊ से बड़ी संख्या में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए श्रद्घालु जम्मू जाते हैं। लखनऊ से जम्मू के लिए बेगमपुरा, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के अतिरिक्त हिमगिरी, अर्चना आदि ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन इन ट्रेनों में वेटिंग से श्रद्घालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार व बुधवार को क्रमशः 28, 67 वेटिंग है। थर्ड एसी में यह आंकड़ा 17, 14 पहुंच गया है। ऐसे ही कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगल एवं बुधवार को 42, 39 वेटिंग चल रही है। मंगलवार को अर्चना एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। बुधवार को हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 13, थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है।

ये भी पढ़ें -  69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले की सुनवाई 28 तारीख को, शिक्षामित्रों को मिलेगा समर कैंप का पारिश्रमिक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव के बाद खर्च का नहीं दिया हिसाब, आयोग ने आजाद समाज पार्टी सहित 127 दलों को जारी किया नोटिस


65 सीटें तत्काल में थीं खाली, हाथ लगी मायूसी
मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन जम्मू जाने वाले यात्रियों ने सोमवार को तत्काल कोटे में टिकट बुक करवाने के प्रयास किए। अनुज त्रिपाठी राजेंद्रनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने चारबाग स्टेशन आरक्षण केंद्र से टिकट बुक करवाने का प्रयास किया। लेकिन बेगमपुरा में सीट रिक्त होने के बावजूद उन्हें वेटिंग टिकट ही हाथ लगा। ऐसे ही तमाम यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मयस्सर नहीं हो सके।
विज्ञापन


16 हजार तक पहुंचा विमान किराया
नवरात्र के दौरान लखनऊ से जम्मू जाने वाले यात्री विमानों का भी सहारा ले रहे हैं लेकिन किराया महंगा होता जा रहा है। मंगलवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6480 का किराया 7998 रुपये है। एयर इंडिया की उड़ान एआई-412 का टिकट 8881 रुपये में बिक रहा है। लेकिन नवरात्र में आगे की तारीखों में इंडिगो का टिकट 12 हजार रुपये के आसपास तथा एयर इंडिया का 16 हजार तक पहुंच चुका है। यह किराया कनेक्टिंग उड़ानों का है।

18475 रुपये में मिल रही कैब्स
परिवार सहित लखनऊ से जम्मू जाने वाले श्रद्घालु प्राइवेट कैब्स का भी सहारा ले रहे हैं। इंडिका कार से जाने पर किराया 17221 रुपये, स्विफ्ट डिजाइर, इटियोस 18475 रुपये, जाइलो-आर्टिगा 21080 रुपये तथा इनोवा क्रिस्टा का किराया 33277 रुपये है। प्राइवेट कैब के अतिरिक्त श्रद्घालु अपनी कारों से भी नवरात्रि पर जम्मू जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें