फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा के सामने दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, महिला पुलिसकर्मियों ने बचाया

Wed, 10 Mar 2021 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
विज्ञापन
विधानसभा के सामने बुधवार को सुल्तानपुर से आई दुष्कर्म पीड़ित युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि गेट पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। युवती को पहले हुसैनगंज थाने और फिर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया। जहां युवती की समस्या सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र की एक युवती बुधवार को विधानसभा के गेट नंबर पांच के सामने पहुंची और केरोसिन से भरी बोतल अपने शरीर पर उड़ेल ली। इससे पहले कि वह आग लगाती, वहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवती को तत्काल हुसनैगंज थाने ले जाया गया, जहां से उसे हजरतगंज कोतवाली भेज दिया गया। वहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सुल्तानपुर के दोस्तपुर की रहने वाली है।

छह जनवरी को दोस्तपुर के ही कटरिया महरुआ निवासी राजू वर्मा और अजय ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी राजू वर्मा को मौके से पकड़कर यूपी-112 की पुलिस टीम को सौंपा था। युवती का कहना है कि मामले में सात जनवरी को ही दोनों आरोपियों के खिलाफ दोस्तपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद न तो पकड़े गए आरोपी राजू वर्मा को जेल भेजा गया और न ही दूसरे आरोपी अजय की अब तक गिरफ्तारी हुई है। युवती का कहना है कि आरोपी व उनके साथी एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुल्तानपुर के पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर भी सुनवाई न होने पर वह आत्मदाह करने विधानसभा के सामने पहुंची थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने दोस्तपुर के प्रभारी निरीक्षक से बात करके पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन देकर सुल्तानपुर भेज दिया गया।

आरोपी को छोड़ने का आरोप निराधार : एएसपी
एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीड़िता की हर हाल में सुरक्षा की जाएगी। एएसपी का कहना है कि आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें