ब्रजेश पाठक बोले- जीवन के नए पड़ाव पर पहुंचे विद्यार्थी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज वे जीवन के नए पड़ाव पर पहुंचे हैं। बीबीडी यूनिवर्सिटी से हासिल की गई शिक्षा आगे उनके जीवन का आधार बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ आने वाली पीढ़ी को तैयार करने में योगदान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ विद्यार्थी निजी कंपनियों और सरकारी क्षेत्र में काम करेंगे, जबकि कुछ अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि जिस मेहनत से विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल की है, उसी तरह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे बीबीडी यूनिवर्सिटी आगे बढ़ा रही है। उनका मानना था कि किसी भी राज्य और समाज के विकास के लिए बेहतर उच्च शिक्षा की व्यवस्था जरूरी है।