फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश ने बढ़ाई गलन, कई जिलों में कोहरे और बरसात को लेकर अलर्ट

Thu, 04 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
सर्दी में हुई बारिश। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने से अचानक सर्दी बढ़ गई। पहले ही ठंडी हवा और कोहरे के बीच बढ़ती गलन से लोग परेशान थे, अब बारिश देख लोग ठंड बढ़ने का अंदेशा जता रहे। मौसम विभाग का कहना है कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में बरसात के आसार तो दिखाई दे रहे थे, पर अचानक बने हालात ने लखनऊ समेत आसपास बरसात करा दी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है साथ ही आगामी सात जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार जता रहा है। गुरुवार को प्रदेश भर में कोल्ड डे रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार दक्षिणी हरियाणा के ऊपर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के मध्यवर्ती तथा उत्तरी भाग में घने कोहरे के साथ कहीं कहीं शीत दिवस होने की संभावना है|

इन इलाकों में है कोहरे का येलो अलर्ट-
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने कुहरा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चलेगी शीतलहर
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें