फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: त्योहार पर रेलवे का तोहफा, दिवाली के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; 17 कोच लगाए जाएंगे

Tue, 03 Nov 2026 07:16 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चंडीगढ़-पटना और रानी कमलापति-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनका संचालन छह और सात नवंबर से शुरू होगा। ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य कोच होंगे। इसके अलावा उत्तर रेलवे ने छह सुपरफास्ट ट्रेनों को नॉन सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने और नंबर संशोधित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रेलवे कर रहा बदलाव - फोटो : Amar Ujala AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए दो विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ और रानी कमलापति-गोरखपुर-रानी कमलापति के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस छह नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे चलेगी करेगी। यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए आएगी। 

लखनऊ मंडल में इसका ठहराव आलमनगर, उतरठिया जंक्शन, सुल्तानपुर और वाराणसी जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04509 पटना-चंडीगढ़ आरक्षित विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को पटना से रात 11:15 बजे चलेगी। यह वाराणसी, सुल्तानपुर, उतरठिया और आलमनगर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इसी तरह गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 6:45 बजे चलेगी। 

यह विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और उरई होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। लखनऊ मंडल के अंतर्गत इसका ठहराव लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर होगा। यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति विशेष एक्सप्रेस नौ नवंबर, 2026 (सोमवार) को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे चलेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की छह सुपरफास्ट ट्रेनें अब नॉन सुपरफास्ट

उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों की श्रेणी में बदलाव किया है। इन ट्रेनों को अब सुपरफास्ट के बजाय नॉन सुपरफास्ट श्रेणी में चलाया जाएगा। इस परिवर्तन के साथ ही इन सभी ट्रेनों के नंबर भी बदल दिए जाएंगे, जो जनवरी से प्रभावी होंगे।

वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पटना-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22355/56) का नया नंबर 13255/56 होगा। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12557/58) का नया नंबर 15577/78 होगा। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12391/92) का नया नंबर 13291/92 होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें