हाथ जोड़कर बच्ची को बचाने की फरियाद करते रहे
नतीजतन बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवारीजनों ने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को मरीज की बिगड़ती हालत की जानकारी दी। लेकिन डॉक्टर व कर्मचारियों ने बच्ची को देखने तक की जहमत नहीं उठाई। उसकी सांसें उखड़ने लगीं। परिवारीजन डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़कर बच्ची को बचाने की फरियाद करते रहे।
परेशान हाल परिवारीजनों को गिड़गिड़ाता देखने के बाद भी डॉक्टर नहीं पसीजे। आखिर में आरोही की सांसें थम गईं। नाराज परिवारीजनों ने वार्ड में हंगामा किया। सुनवाई न होने पर परिवारीजनों ने 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अभिषेक साहू का आरोप है कि पुलिस ने भी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की।
सांस की नली में खाना जाने की आशंका
इलाज करने वाले डॉक्टर ने आशंका जताई कि रात में खाना खिलाने के बाद बच्ची लेटी हुई थी। इस दौरान उसे उल्टी हुई होगी और खाने का कुछ हिस्सा सांस की नली में चला गया होगा। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।