आयकर छापे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सवाल यह नहीं है कि उमाशंकर सिंह विधायक हैं, उनके घर छापा पड़ा। वह कारोबारी हैं और उनकी मदद होनी चाहिए। जो भाजपा को खुश कर देता है, उस पर छापा नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि उमा शंकर के यहां छापा इसलिए पड़ा क्योंकि कुछ लोग जापान गए हैं। अगर जापान न जाते तो सूचना लीक हो जाती और छापा नहीं पड़ता।
विधानसभा के बजट सत्र में उमाशंकर सिंह ने दो दिन हिस्सा लिया था। पहले दिन उन्होंने सदन में अपनी बात भी रखी थी। हालांकि दूसरे दिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण कुछ ही देर रहे। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।
दयाशंकर सिंह पर तो इशारा नहीं
बलिया में उमाशंकर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों एकदूसरे के खिलाफ बोलते रहते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दिनेश प्रताप सिंह का बयान दयाशंकर सिंह की ओर इशारा कर रहा है।