फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मीडिया के सामने आया बाप का हत्यारा अक्षत, बताया किन-किन जगहों पर शरीर के अंग काटकर थे फेंके

Thu, 26 Feb 2026 09:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Murder in Lucknow: लखनऊ में पिता की हत्या करने वाला अक्षत मीडिया के सामने पेश किया गया। उसने उस रात का पूरा किस्सा बताते हुए बहन के बारे में भी बात की। 
विज्ञापन
अक्षत ने किया घटना पर खुलासा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना के सेक्टर एल निवासी पैथालॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत से पूछा गया कि उसने पिता की हत्या क्यों की। काफी देर तक खामोश रहने के बाद अक्षत ने बोला कि गलती से हत्या हो गई थी।

विज्ञापन


हालांकि, अक्षत के इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मानवेंद्र बेटे पर डॉक्टर बनने का दबाव बना रहे थे। दो बार अक्षत ने नीट भी दिया था, लेकिन असफल रहा था। इसके बाद भी मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कह रहे थे। 19 फरवरी की देर रात में पिता-पुत्र में इसी बात को लेकर बहस हुई थी। इससे नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी को तड़के पिता के सिर में लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी थी। बुधवार को आरोपी से ये भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन की क्या भूमिका है। जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने बताया कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है। वह किसी भी प्रकार से इसकी जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में भी पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अक्षत से कई सवाल पूछे गए। हर सवाल पर आरोपी चुप्पी साधे रहा।

विज्ञापन

चेहरे पर नहीं दिखी मायूसी

मृतक के भतीजे ने किया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
पिता का कत्ल करने के बाद भी आरोपी अक्षत के चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिखी। वह बिल्कुल सामान्य नजर आया। ऐसा लग रहा था कि उसने कोई अपराध ही नहीं किया हो। पूछताछ में भी उसने पुलिस को पूरी कहानी खुलकर बता दी। बुधवार को जब उसे पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी, तब भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

नादरगंज में फेंके थे काटे गए अंग

अक्षत ने पुलिस को बताया कि उसने मानवेंद्र के हाथ और पैर काटकर उसे पॉलिथीन में भरा था। इसके बाद नादरगंज इलाके में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपाकर रखा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद पिता की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में दो चाकू और आरी फेंक दी थी। यही नहीं, अनौरा के जंगल में जाकर चादर और बिस्तर जला दिया था।

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने अक्षत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल राइफल, एक कारतूस, तीन खोखा, कारतूस की एक पेटी, खून से सना कॉटन, दो आरी, दो चाकू, एक नीला ड्रम, खून से सनी रजाई, एक कालीन, आरोपी का खून से सना कपड़ा, चादर और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें