फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:मानहानि मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, अमित शाह पर टिप्पणी का है मामला

Thu, 25 Jul 2024 05:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

Rahul Gandhi: गृहमंत्री अमित शाह पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोट में पेश होंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी, अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुबह 10:00 बजे पेश होंगे। वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल पर मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसमें उनका बयान दर्ज होना है।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर दिसंबर 2023 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू की थी। तब 20 फरवरी को उन्होंने कोर्ट में समर्पण किया था। इसके बाद विशेष अदालत ने उन्हें 25-25 हजार के दो बांड पर जमानत दी थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुबह 9:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वह सड़क मार्ग से सुल्तानपुर आएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर पहुंचेंगे राहुल

राहुल गांधी 26 जुलाई की सुबह 9:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सुल्तानपुर आएंगे। हालांकि उनका अभी औपचारिक कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। जिले के कांग्रेसी उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। रास्ते में अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज व लखनऊ जिले के कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। कांग्रेसी नेता अशोक सिंह ने बताया कि राहुल गांधी का जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें