फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, लगाएंगे मनरेगा चौपाल

Mon, 19 Jan 2026 10:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गए हैं। जहां उत्साहित कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल मंगलवार को जिले में मनरेगा चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार रात अपने गढ़ पहुंचे। जगह-जगह उनका पार्टी पदाधिकारियों व आम जनता ने जोरदार स्वागत किया। गेस्ट हाउस में राहुल ने पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कार्यों की जानकारी ली। रात्रि विश्राम किया। राहुल अपने एकदिनी दौरे पर क्रिकेट की पिच से लेकर गांव तक जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को राहुल गांधी रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में मनरेगा चौपाल लगाएंगे। चौपाल के जरिए मनरेगा योजना की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। साथ ही गेस्ट हाऊस में सांसद निधि के करीब तीन करोड़ के सडक़, बरातघर समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। रात करीब आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचे। चुरुवा बार्डर से लेकर बछरावां कस्बा, हरचंदपुर, गंगागंज के बाद शहर के सारस तिराहा, सिविल लाइन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही आम लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राहुल ने सभी का अभिभावदन स्वीकार किया और सीधे गेस्ट हाऊस पहुंच गए।


ये भी पढ़ें - प्रतीक-अपर्णा में अनबन, तलाक की नौबत! इंस्टाग्राम पर किए कई पोस्ट, अपर्णा की तरफ से मामले पर प्रतिक्रिया नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक बार फिर बयान दर्ज कराने पहुंची नेहा सिंह राठौर, आतंकी हमले पर आपत्तिजनक कमेंट का मामला   


रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद यह पहला मौका होगा, जब राहुल गांधी मनरेगा चौपाल लगाएंगे। इसमें मनरेगा श्रमिकों की उपेक्षा व मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा जोरदारी के साथ उठा सकते हैं। राहुल पंचायत चुनाव की तैयारियों और एसआईआर को लेकर भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से गुफ्तगू भी करेंगे। आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

ये है राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि 19 जनवरी की शाम 7:45 बजे सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए रात 9:15 बजे भुएमऊ गेस्ट पहुंचेंगे। 20 जनवरी की सुबह नौ बजे से 10 बजे तक गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों आदि से मुलाकात करेंगे। पूर्वाह्न 11:15 से 11:30 बजे सांसद निधि के कार्यों का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 11:45 से 12 बजे राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर पर रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रोहनिया उमरन गांव में मनरेगा की चौपाल लगाएंगे। रात में भुएमऊ गेस्ट में रात्रिविश्राम करेंगे। अगले दिन 21 जनवरी की सुबह 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें