फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उप निरीक्षकों के थानेदारी का कोटा बढ़ा, 33 प्रतिशत के बजाए अब 50 प्रतिशत थानों पर पा सकेंगे तैनाती

Tue, 13 Jul 2021 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 11 मई 2018 को जारी आदेश को शिथिल करने का अधिकार जिलों में तैनात पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में प्रदेश सरकार ने उप निरीक्षकों का रुतबा बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने उप निरीक्षकों के थानेदारी का कोटा बढ़ा दिया है। जिलों में अब 33 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत थानों में उप निरीक्षकों की तैनाती हो सकेगी। ऐसा उप निरीक्षकों को अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 11 मई 2018 को जारी आदेश को शिथिल करने का अधिकार जिलों में तैनात पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दे दिया गया है। उक्त आदेश में दो तिहाई थानों पर निरीक्षकों की तैनाती और एक तिहाई थानों पर उप निरीक्षकों की तैनाती की बात कही गई थी। नए आदेश में कहा गया है कि निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की तैनाती उनकी उपयुक्तता, योग्यता, कर्मठता, कार्यकुशलता, सत्यनिष्ठा व्यवहारिक दक्षता के आधार पर ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें