अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। सभी जिलों में क्वारंटाइन सेंटर सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां ठहरने वालों के खाने और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के के बाहर से आने वाले लोग लक्षणयुक्त होने पर घर में 14 दिन तथा बिना लक्षणयुक्त वाले लोगों को 7 दिन होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। यदि प्रदेश से बाहर आने वाले किसी व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण हैं और उसकी रिपोर्ट देर से आती है तो भी उसे दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बन्दी के दिन स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश के 3520 मरीजों का चल रहा है निजी अस्पताल में इलाज
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्नन निजी 3520 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाया जा रहे हैं। सुविधा युक्त निजी अस्पतालों को भी कोविड मरीजो को चिकित्सा सुविधा दिलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,82,66,474 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें लगभग 93,947 सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर से को गयी है। प्रदेश में 1,91,457 कोरोना के एक्टिव मामले में से 97,558 लोग होम आइसोलेशन में है।। इसी तरह निजी चिकित्सालयों में 3,520 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,11,246 क्षेत्रों में 5,44,383 टीम दिवस के माध्यम से 3,26,14,346 घरों के 15,78,27,716 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
वैक्सीनेशन के बाद भी करें मास्क का प्रयोग
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीकाकरण कराने वालों को भी नियमित तौर पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। अब तक 91,03,334 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई । पहली डोज लेने वालों में से 16,10,320 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 1,07,13,654 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।
अपर मुख्य सचिव ने लोगों से अपील की कि वायरस की चेन तोड़ने के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।, सैनेटाइजर व हाथ साबुन से अवश्य धोते रहे। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि घर के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण अवश्य कराएं।