फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मस्कट जाने वाले कई यात्रियों की छूटी फ्लाइट, जानिए कैसे हुई इतनी बड़ी लापरवाही

Sun, 18 Apr 2021 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को लखनऊ से मस्कट जाने वाले यात्री खासा परेशान हुए। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर की बजाए सुबह ही रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
लखनऊ हवाई अड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को लखनऊ से मस्कट जाने वाले यात्री खासा परेशान हुए। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर की बजाए सुबह ही रवाना कर दी गई। यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें फ्लाइट का समय बदले जाने की सूचना दी गई। इस पर यात्रियों ने कहा कि जब समय बदल गया था तो इसकी जानकारी मेसेज के जरिये दी जानी चाहिए थी। 

विज्ञापन


यात्री सुमित बंसल ने बताया कि रविवार को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे तो उनकी फ्लाइट छूट चुकी थी। 16 मार्च को टिकट बुक करवाया था, जिसमें फ्लाइट के उड़ान भरने का समय दोपहर 3 बजे था, जिसे शाम 5.10 बजे मस्कट पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे ही रवाना हो गई और सुबह 9.40 बजे मस्कट पहुंच गई। ऐसे में अगर फ्लाइट का टाइम बदला था तो एयरलाइन प्रशासन को उसकी सूचना यात्रियों को देनी चाहिए थी। ऐसे ही अन्य यात्रियों की भी फ्लाइट छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें