फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक फाजिलपुरिया की 55 लाख की संपत्तियां ईडी ने की जब्त, ये है विवाद

Fri, 27 Sep 2024 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Elvish Yadav:ईडी की जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया के गाने '32 बोर' से यू-ट्यूब से हुई 52 लाख रुपये की कमाई के पुख्ता सुराग मिलने के बाद संपत्तियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
एल्विश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के कोबरा कांड के आरोपी मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसमें फाजिलपुरिया की बिजनौर जिले में 3 एकड़ कृषि भूमि शामिल है, जिसे 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसके अलावा दोनों के बैंक खातों में जमा करीब 3 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया के गाने '32 बोर' से यू-ट्यूब से हुई 52 लाख रुपये की कमाई के पुख्ता सुराग मिलने के बाद संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा गाने को शूट करने वाली चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी के बैंक खाते में जमा करीब 2 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं। बता दें कि ईडी ने बीते दिनों एल्विश यादव और फाजिलपुरिया को राजधानी स्थित अपने जोनल कार्यालय में तलब करके पूछताछ भी की थी। ईडी के अधिकारी दोनों की बाकी चल-अचल संपत्तियों को भी तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें