फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- किसान पथ के जरिए धरातल पर उतर रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का सपना

Mon, 11 Mar 2024 11:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास परियोजनाओं से सहूलियतें ही नहीं रोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने लखनऊ में 3666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास योजनाओं से न सिर्फ सहूलियतें बढ़ेंगी, बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। लखनऊ के किसान पथ, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित अन्य परियोजनाओं से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हो रहा है। यह लखनऊ और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगा। इससे देश के रक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी। वह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पथ के उद्घाटन के साथ लखनऊ की जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, यह गोमती नदी के कट को लेते हुए शहीद पथ को जोड़ेगा, जिससे लखनऊ सिटी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कहा कि डीआरडीओ की मदद से लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के सेंटर का भी उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विकास कार्यों का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दिया। इस अवसर पर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेन्द्र सिंह ‘भोले’, डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया लखनऊ के विकास का श्रेय
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ है, वह योगी आदित्यनाथ के सहयोग से हो रहा है। उनके सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाते। यहां के विकास का श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। यह हमारा करिश्मा नहीं है, बल्कि सांसद के कारण मैंने सहयोगी की भूमिका निभाई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कल्पना नहीं की होगी कि उनकी धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी, लेकिन यह काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। कहा कि विश्व स्तरीय एजेंसी नाइट फ्रैंक आर्थिक उन्नति की गतिविधियों का अध्ययन कर विभिन्न पहलुओं पर तिमाही रिपोर्ट प्रकाशित करती है। उस एजेंसी ने कहा कि ऐसे शहरों की सूची, जिनमें शहरी क्षेत्र की भूमि के मूल्यों में सर्वाधिक तेजी से वृद्धि हुई है, लखनऊ नगर विश्व में उच्चतम वृद्धि दर वाले दस शहरों में शामिल है।
विज्ञापन


अगले साल कानपुर से लखनऊ की दूरी सिर्फ 40 मिनट की हो जाएगी
रक्षामंत्री ने कहा कि रिंग रोड से हर दिन करीब एक लाख वाहन बाहर से निकल जाएंगे। रक्षा मंत्री ने लोगों से अपील की कि कानपुर हाईवे से हरदोई मार्ग तक केवल 15 दिन हल्की गाड़ियां ही चलें। ताकि जो कार्य बचे हैं, वह पूरे हो जाएं। कहा कि आउटर रिंग रोड के किनारे ढेर सारी परियोजनाएं प्रस्तावित है। अगले साल कानपुर से लखनऊ की दूरी सिर्फ 40 मिनट की हो जाएगी। रक्षा मंत्री ने बताया कि 20 फ्लाईओवर स्वीकृत हैं। 12 बन चुके हैं, शेष भी बन जाएंगे। अप्रैल के अंत तक मुंशी पुलिया व खुर्रमनगर में दो फ्लाईओवर पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन

दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क हमारी सरकार ने बनाई : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रिंग रोड बनने से लखनऊ में जाम की समस्या खत्म होगी। कहा कि दुनिया की सबसे चौड़ी सड़क भाजपा सरकार ने बनाई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिता देना, ताकि विकास का कार्य निरंतर चलता रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें