फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या से चली राजस्थान की सरकार, पीएम मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सीएम भजनलाल

Mon, 11 Mar 2024 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आध्यात्मिक यात्रा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। मुख्य सचिव समेत 23 मंत्रियों ने सुबह से शाम तक रामनगरी से ही दफ्तर संचालित किया।
विज्ञापन
अयोध्या में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सरकार सोमवार को पूरे दिन अयोध्या से चली। रामलला के दर्शन की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान सभी सरकारी कामकाज निपटाया गया। मुख्य सचिव समेत 23 मंत्रियों ने सुबह से शाम तक रामनगरी से ही अपना दफ्तर संचालित किया।

विज्ञापन


सोमवार को कार्यदिवस था। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सभी मंत्री सरकारी कामकाज शुरू हाेने के समय सुबह दस बजे से पहले ही अयोध्या पहुंच गए। ऐसे में दर्शन-पूजन और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही सरकार के रूटीन काम भी लगातार होते रहे। सीएम भजनलाल के साथ ही मुख्य सचिव सुधांशु भी मौजूद रहे। चूंकि कई अन्य मंत्रियों के विभागीय सचिव भी साथ आए थे, ऐसे में धार्मिक यात्रा की व्यस्तताओं के बीच शासन से जुड़े जरूरी काम भी होते रहे।

- सीएम शर्मा सोमवार को सबसे पहले अयोध्या धाम के दशरथ कुंड में माहेश्वरी समाज की धर्मशाला के भूमि पूजन में शामिल हुए। इसके बाद वह विकास भवन पहुंचे। यहां एनआईसी के कक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। करीब ढाई घंटे मुख्यमंत्री की व्यस्तता यहां पर रही।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, शिक्षा मंत्री दिलावर, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह, केके विश्नोई, ओंकार सिंह लाखावत और जवाहर सिंह बेडम समेत अन्य अपने मंत्रालय के जरूरी काम निपटाते रहे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम भजनलाल कोरोना पॉजीटिव हुए थे। संक्रमण से उबरने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनका मंत्रियों के साथ अयोध्या का कार्यक्रम तय किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें