फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राथमिक विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन 27 जनवरी से, 24 से न्याय पंचायत स्तर पर होंगे ये आयोजन

Wed, 21 Jan 2026 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Primary schools in UP: शिक्षा चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, नामांकन एवं उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार करने वाले विद्यालयों तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी के स्कूलों में होंगे आयोजन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग आमजन की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसी क्रम में 27 जनवरी से शुरू होने वाले निपुण मूल्यांकन से पूर्व 24 जनवरी को प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी), शिक्षकों और स्थानीय समुदाय को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों से जोड़ना है, ताकि बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को सुदृढ़ किया जा सके। विभाग का मानना है कि इससे आगामी मूल्यांकन में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

शिक्षा चौपाल के माध्यम से बालवाटिका के प्रभावी संचालन, बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षा के दीर्घकालिक महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई शिक्षण सामग्री, प्रिंट-रिच सामग्री, गणित किट, पुस्तकालय, खेल सामग्री तथा डिजिटल संसाधनों जैसे स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, खान अकादमी और टीचर्स एप की जानकारी भी साझा की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों और समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे यह संदेश जाएगा कि बच्चों की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। वहीं महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि चौपाल में शिक्षक, अभिभावक और समुदाय एक साथ बैठकर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझेंगे। इससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति मिलेगी।

बच्चों और शिक्षकों का होगा सम्मान
शिक्षा चौपाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, नामांकन एवं उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार करने वाले विद्यालयों तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। शिक्षा चौपाल के आयोजन के लिए प्रति न्याय पंचायत 10 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों को आयोजन को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें