फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: शंकराचार्य से प्रमाणपत्र मांगना सनातन धर्म का अपमान, साधु-संत हमारी शोभा; भाजपा ने तोड़ी परंपरा

Wed, 21 Jan 2026 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Shankaracharya controversy at Magh Mela: अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई अधिकारी शंकराचार्य से उनका परिचय और प्रमाणपत्र मांग रहा है तो सनातन धर्म का अपमान है। 
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर अखिलेश ने दिया बयान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई अधिकारी शंकराचार्य से उनका परिचय और प्रमाणपत्र मांग रहा है तो सनातन धर्म का इससे बड़ा अपमान कोई और नहीं हो सकता है। शंकराचार्य और सभी साधु-संत हम सब की शोभा हैं। तमाम अनुयायी उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने आते हैं, यही सनातन धर्म की परंपरा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ माघ मेले में हुई घटना को लेकर दिया है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सनातन परंपरा को तोड़ रही है। साधु-संतों और शंकराचार्य को जानबूझकर अपमानित कर रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य और साधु-संतो के साथ दुर्व्यवहार किया है। भाजपा को अधिकारियों के माध्यम से ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम लोग साधु-संतों और शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा करेंगे। जो साधु-संत सच्चाई और सत्य के मार्ग पर चलते हैं, वही असली संत होते है। कुछ लोग सरकार के हिसाब से चलते है, वे सच्चे संत नहीं है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। लोगों की आवाज और सच्चाई को दबाना चाहती है। जो लोग भाजपा के हिसाब से काम नहीं करते है उनको तमाम तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। नोटिस भेजी जाती हैं। सीबीआई और ईडी से परेशान किया जाता है।

महंत गिरी बने उत्तराखंड के कार्यकारी सपा अध्यक्ष
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंत शुभम गिरी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस बारे में अखिलेश के निजी सचिव गंगाराम ने प्रेस बयान जारी किया है। महंत शुभम गिरी हरिद्वार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें