इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है। इनमें डिप्टी एसपी हरेंद्र सिंह यादव, पीएसी के उप निरीक्षक तेज सिंह यादव, पीयूष कुमार, मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 68 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है। इनमें आईजी आकाश कुलहरि, अमित पाठक, एसपी घनश्याम, नीरज कुमार पांडेय, दीपेंद्र नाथ चौधरी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, निहारिका शर्मा, डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, संजीव कुमार बाजपेई, रोहित मिश्रा, एएसपी प्रेमचंद्र, एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, राजकुमार, आलोक कुमार शर्मा आदि शामिल हैं।