फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीपावली से पहले पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षक भी पदोन्नत

Tue, 29 Oct 2024 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दीपावली से पहले प्रदेश के पीपीएस अफसरों को प्रमोशन की सौगात मिली है। वहीं, नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षक भी पदोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर प्रांतीय पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति की सौगात मिली है। बीते 7 अक्तूबर को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1994, 1995 और 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में पदोन्नत करने की सहमति दी गई थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वहीं, नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षकों को भी निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईपीएस काडर में पदोन्नत अधिकारियों में बजरंग बली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, मो. इरफान अंसारी, अजय प्रताप, नैपाल सिंह, कमलेश बहादुर, राकेश कुमार सिंह, लाल भरत कुमार पाल, रश्मि रानी, अनिल कुमार यादव, लक्ष्मी निवास मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, मनोज कुमार अवस्थी, अमृता मिश्रा, रोहित मिश्रा, श्योराम यादव, अशोक कुमार, दीपेंद्र नाथ चौधरी और मायाराम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली पर स्वर्णिम आभा बिखेर रहा राम मंदिर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 500 वर्ष बाद 'रामलला की मौजूदगी' में जलेंगे दीप, खुशी से दमक रही अयोध्या, देखें तस्वीरें


इनमें रश्मि रानी और चिरंजीव नाथ सिन्हा पति-पत्नी हैं। इन अफसरों को एक जनवरी 2023 को रिक्त हुए 24 पदों के सापेक्ष पदोन्नति दी गई है। 1993 बैच के संजय कुमार यादव और 1995 बैच के संजय कुमार के खिलाफ चल रही विभागीय जांच समाप्त होने तक लिफाफा बंद रहेगा। बता दें, संजय कुमार यादव बीते दो वर्ष से निलंबित चल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें