लखनऊ। आशियाना में शनिवार तड़के मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। मामले में सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी शुभम पटेल की आशियाना स्थित रत्न खंड में मोबाइल की दुकान है। शनिवार तड़के चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर स्पीकर, हेडफोन सहित अन्य एक्सेसरीज चुरा ली।