फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact check: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैक्ट चेक करेगी पुलिस, सोशल मीडिया हैंडल जारी किए

Tue, 05 Jul 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी पुलिस इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाली जाने वाली पोस्ट का फैक्ट चेक करेगी। इस संबंध में सोशल मीडिया हैंडल जारी कर दिए गए हैं। मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसेगी। पुलिस न सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर होने वाली पोस्ट की शिकायत दर्ज करेगी बल्कि कार्रवाई भी करेगी। इंस्टाग्राम के लिए @UPPFactCheck और फेसबुक के लिए www.facebook.com/UPPFactCheck हैंडल जारी किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक खबरें और अफवाहों के खंडन के लिए ट्विटर हैंडल @UPPViralCheck शुरू किया गया था। यहां  गलत व भ्रामक पोस्ट का न सिर्फ खंडन किया जाता है बल्कि कार्रवाई भी की जाती है। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह सेवा शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों प्लेटफार्म पर भी यूपी के अपराध से संबंधित अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों का खंडन किया जाएगा। फेसबुक पेज व इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके किसी भी भ्रामक खबर, वीडियो, फोटो, पोस्ट के संबंध में जानकारी की जा सकती है। इसी तरह फेसबुक यूजर उक्त पेज के मैसेज बाक्स में किसी भी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की गोपनीय सूचना भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें