फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस: दरोगा की लिखित परीक्षा की तारीख हुई घोषित, मार्च 2026 की इन तिथियों में होगा आयोजन

Wed, 03 Dec 2025 09:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Police bharti: उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
विज्ञापन
UP Police दरोगा भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन आगामी 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रदेश पुलिस में दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर तक आमंत्रित किए गए थे, जिसमें करीब 16.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बता दें कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 135, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 60 और बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए महिला प्लाटून कमांडर के 106 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट से ले सकते हैं डिटेल

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब https://uppbpb.gov.in पर परीक्षा तिथियों की आधिकारिक सूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एसआई भर्ती अभियान कुल 4,543 रिक्तियों के लिए है, जिसमें सब इंस्पेक्टर पुरुष, सब इंस्पेक्टर महिला और एसआई प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पुरुष के लिए 4,242 पद और सब इंस्पेक्टर महिला के लिए 106 पद हैं। इसके अतिरिक्त, एसआई प्लाटून कमांडर के लिए 135 पद और एसआई प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल) के लिए 60 पद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें