चंडीगढ़ में बीट सिस्टम को मजबूत करने के लिए ई-बीट सिस्टम शुरू किया गया है। यह सिस्टम पूरी तरह से एप और वेबसाइट आधारित है। इसके जरिए थाने से लेकर एसएसपी स्तर तक बीट के सिपाही की रियल टाइम लोकेशन जानी जा सकती है।
चंडीगढ़ मॉडल में इन छह बिंदुओं पर फोकस
सिटीजन सर्विस डिलीवरी : किराएदार, नौकर, एम्पलाई, चरित्र प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण, स्थानीय समस्याएं और अपने थाने को जानें।
डाटाबैंक सर्विस : महत्वपूर्ण स्थान, धार्मिक स्थान, प्रमुख नागरिक, कल्याणकारी संघ, वाइटल इंस्टालेशन, आर्म डीलर, स्कूल और संस्थान।
बाइक पेट्रोलिंग : बीट वाइज बाइक पेट्रोल मॉनिटरिंग, 100 नंबर कॉल और क्राइम मैप का विश्लेषण।
क्षेत्र में उपस्थिति : बीट बॉक्स, फेसियल अटेंडेंस, रियल टाइम लोकेशन, 100 नंबर कॉल रिस्पांस।
रेगुलर चेकिंग : अराजक तत्व, गार्ड, पब्लिक सर्विस व्हीकल, स्क्रैप डीलर, पार्किंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और विदेशी नागरिक।
इंटीग्रेशन : निरोधात्मक कार्रवाई, अनजान लोगों के बारे में जानकारी।