फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST; यहां देखें रिजल्ट

Thu, 07 May 2026 05:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण मई के तीसरे सप्ताह में होगा, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप निरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। अभ्यर्थी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि अंकित कर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की कार्यवाही मई के तृतीय सप्ताह में और शारीरिक दक्षता परीक्षा जून माह में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा डीवी/पीएसटी और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए स्थान, तिथि एवं समय की सूचना बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जल्द जारी होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि कुल 4543 पदों के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं थीं। इसकी लिखित परीक्षा बीती 14 तथा 15 मार्च को आयोजित की गयी थी। 
 

परीक्षा चार पालियों में आयोजित होने की वजह से नियमावली के प्रावधानों के मुताबिक प्राप्त अंकों का प्रसामान्यीकरण (नार्मलाइजेशन) किया गया है। प्रत्येक विषय (प्रत्येक सेक्शन) में 35 प्रतिशत अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफल अभ्यर्थियों में से अंकों की श्रेष्ठता एवं आरक्षण के प्रावधानों के आधार पर पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना कुल 12333 अभ्यर्थियों को डीवी/पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। इसमें समान कट आफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर SI लिखित परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट (PDF) खुल जाएगी
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
  • रिजल्ट की एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें
विज्ञापन

अगला चरण ऐसा होगा 

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। इन सभी को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में चुना जाएगा और यूपी पुलिस एसआई के तौर पर उनकी नियुक्ति होगी। अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा. इसीलिए सफल उम्मीदवार लगातार वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें