उत्तर प्रदेश पुलिस महकमें में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद द्वारा 36 उपनिरीक्षक व आठ निरीक्षक पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
इनमें निरीक्षक-उपनिरीक्षक एवं इससे नीचे के स्तर के कर्मिकों के तबादले का विवरण दिया गया है। बता दें यह फेरबदल उन अधिकारियों व कर्मियों का किया गया है जो अपने जनपद में 6 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही कुछ कर्मियों की तैनाती उनके अपने गृह जनपद में या उसके नजदीकी परिक्षेत्र में की गई है।