राज्य से केंद्र भेजे जाने वाले अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति यानी 'इम्पैनलमेंट' को लेकर उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन केंद्र से सवाल-जवाब करेगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन केंद्र से अफसरों के इम्पैनलमेंट न देने की वजह पूछेगी।
विज्ञापन
बता दें फिलहाल 360 डिग्री पड़ताल की वजह से तमाम अफसरों का इम्पैनलमेंट नहीं हो पा रहा। इम्पैनलमेंट न होने का कारण सरकार बताती नहीं। इसके अलावा आईएएस एसोसिएशन महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए चाइल्ड केअर लीव के लिए भी केंद्र को पत्र लिखेंगे और जवाब मांगेंगे।