फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेपर लीक गैंग ने लगाई दरोगा भर्ती में सेंध, पूरी परीक्षा रद्द

Tue, 25 Jul 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेपर लीक
विज्ञापन
यूपी पुलिस में 3307 दरोगा पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। बुधवार को ऑनलाइन पेपर लीक होने की खबरों के चलते 25 और 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा को पहले स्थग‌ित क‌िया गया था। आज डीजीपी सुलखान स‌िंह ने एतिहात के तौर पर पहले हुई परीक्षाओं को भी निरस्त कर दिया। आपको बात दें कि 17 से 31 जुलाई तक यह परीक्षा प्रदेश भर के ऑनलाइन केंद्रों पर अयोजित होनी थी। पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच के आदेश  डीजीपी सुलखान स‌िंह ने एसटीएफ को द‌िया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के कैंस‌िल होने की संभावना व्यक्त की थी। बता दें कि दरोगा भर्ती 2016 के लिए 3307 पदों के लिए यह प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ऑनलाइन परीक्षा संपन्न कराई जानी थी। 

सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक 22 जिलों में यह परीक्षा चल रही थी। मंगलवार और बुधवार को एक लाख 20 हजार छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना था।

बता दें क‌ि पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोज‌ित की गई थी। इसकी ज‌िम्मेदारी एक न‌िजी आईटी कंपनी को दी गई थी। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को जो प्रश्न आनलाइन परीक्षा में पूछा गया था उसका सेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जबकि आनलाइन परीक्षा में पेपर के सेट नहीं दिए जाते। इन प्रश्नों के वायरल होने की शिकायत छात्रों ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीटर कर दी थी। पेपर लीक होने की खबर फैली तो भर्ती बोर्ड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मंगलवार और बुधवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी थी। इसके बाद बुधवार को एहत‌ियात के तौर पर पूरी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने जानकारी दी कि परीक्षा कराने वाली कंपनी का सिस्टम हैक करके पेपर लीक किया गया। कंपनी साइबर सेल थाने में एफआईआर दर्ज करेगी। इस पूरे मामले की जांच यूपीएसटीएफ और पुलिस के अच्छे इंवेस्टिगेटर्स करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें