फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती की फाइनल आंसर शीट जारी... जानें कितने सवाल हुए निरस्त; ऐसे करें चेक

Sat, 02 Nov 2024 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Police Recruitment: सिपाही भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर शीट जारी कर दी गई है। 25 सवाल निरस्त किए गए हैं। 29 प्रश्नों के एक से अधिक सही विकल्प मिले हैं। सही जवाब वालों को अंक मिलेगा। आगे पढ़ें जानें कैसे चेक करें?  
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस भर्ती एव॔ प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त 2024 माह में आयोजित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसमें 25 प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 प्रश्नों का एक से अधिक सही विकल्प होने पर सही जवाब देने वालों को अंक प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। 

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एव॔ डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि दस पारियों में कुल 70 प्रश्नों को लेकर आईं आपत्तियों को सही पाए जाने पर विचार किया गया। इसमें 25 प्रश्नों को गलत पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। इनके अंकों का वितरण हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक व्यवस्था के जरिए होगा। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: दिवाली पर मकान...गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगी आग, युवक का चेहरा झुलसा; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

कट ऑफ जारी करने की तैयारी

वहीं 16 प्रश्नों के विकल्पों मे परिवर्तन किया गया है। बता दें कि बोर्ड ने बीते माह अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। जिसका विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण के बाद निस्तारण किया गया है। बोर्ड जल्द लिखित परीक्षा का कट ऑफ जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें