फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन पर पैनी नजर रख रही यूपी पुलिस, मुहैया कराई गई अतिरिक्त फोर्स

Wed, 02 Dec 2020 10:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में हो रहे किसानों के प्रदर्शन पर यूपी के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं। गाजियाबाद के यूपी गेट पर जमे किसानों से भी पुलिस अफसरों की बातचीत जारी है, लेकिन किसानों ने गाजियाबाद में अपनी धारा 288 लगाने का एलान कर दिया है। वर्ष 1988 के बाद यह पहला मौका है, जब किसानों ने धारा 288 लागू किया गया है।

विज्ञापन


यह धारा प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 के जवाब में लगाई गई है। इसके तहत उक्त क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। यूपी गेट पर जैसे-जैसे किसानों की भीड़ बढ़ रही है, पुलिस की चुनौती भी बढ़ती जा रही है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि देश के दूसरे हिस्सों में किसान आंदोलन के दौरान हिंसा हुई, लेकिन यूपी में किसानों को उग्र नहीं होने दिया गया। किसानों के नेताओं से बात की जा रही है। गाजियाबाद-दिल्ली सीमा पर किसान शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं। केंद्र जब वार्ता के लिए बुलाएगा तो वे भी जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने भी तैयारी की है कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद को अतिरिक्त पुलिस भी मुहैया कराई गई है। गाजियाबाद के अलावा पश्चिमी यूपी के जिले बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा और आगरा में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें