फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के दीवान और स्वास्थ्यकर्मी के मकान से लाखों के जेवर-नकदी समेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ते ही चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। मड़ियांव में चोरों ने पुलिस के एक दीवान और सरोजनीनगर में स्वास्थ्यकर्मी के मकान से लाखों रुपये के जेवर-नकदी पार कर दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित रायपुर में रहने वाले रोहित कुमार पुलिस महकमे में दीवान के पद पर तैनात हैं। वह मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी पर अक्सर शहर से बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी नहीं हैं। घर पर सिर्फ 10 साल का बेटा रहता है जिसकी देखरेख पड़ोसी करते हैं। 11 नवंबर को बेटा इटावा गया था। इस दौरान मकान पड़ोसियों के जिम्मे था लेकिन 19 नवंबर को वह भी अपने बलरामपुर स्थित घर चले गए। रोहित ने बताया कि जब वह मंगलवार को घर लौटा तो चोरी की जानकारी हुई तब केस दर्ज कराया। रोहित कुमार का कहना है कि चोर उनकी पत्नी के करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 62,000 रुपये नकद ले गए।
उधर सरोजनीनगर के न्यू गुडौरा वास्तुम सिटी निवासी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महेंद्र सिंह यादव के मकान से चोरों ने जेवर-नकदी उड़ा दिए। महेंद्र ने बताया कि वह 26 नवंबर को मकान में ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने कानपुर गए थे। मंगलवार सुबह लौटे तो मकान के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा पाया। भीतर जाने पर कमरों में रखी अलमारियां खुली मिलीं। उनमें रखा सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 30 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर समेट लिए थे। उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि महेंद्र की तरफ से एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें