फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर गिरी महिला को पुलिस ने पांच किमी पीछा कर पति को सौंपा, सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

Thu, 11 Apr 2019 03:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, औरेया में एक पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक ब्रेकर पड़ा। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी उछलकर नीचे गिर गई। पति को इसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से यूपी 100 की पीआरवी आ रही थी। उसने महिला को गाड़ी में बिठाया और पति को सौंपने के लिए बाइक का पीछा किया। पीआरवी लगभग पांच किलोमीटर आगे जाकर बाइक को रोकने में कामयाब रही और महिला को उसके पति के सुपुर्द किया।

Trending Videos
विज्ञापन

सात जन्मों का रिश्ता एक ब्रेकर कैसे तोड़ सकता है?

डेेमो
आईजी पीएसी नवनीत सिकेरा ने इस घटना को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सात जन्म का रिश्ता एक ब्रेकर कैसे तोड़ सकता है? ब्रेकर ने प्रयास तो किया लेकिन यूपी 100 बीच में कूद पड़ी। पतिजी, उम्मीद है कि आज आपको खाना मिल ही जाएगा। अगर खाना मिल जाए तो यूपी 100 को एक बार धन्यवाद कह दीजिएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें