फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की पुलिस अब करेगी वीडियोग्राफी

Wed, 18 Dec 2013 02:09 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था चौकस रखने के लिए हर जिले की पुलिस को वीडियो कैमरा खरीदने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इस कैमरे से पुलिस जिले में होने वाली किसी भी संवेदनशील या महत्वपूर्ण घटना का छायांकन करेगी।

पुलिस मुख्यालय से इसके लिए हर जिले को दो-दो लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हो रही इस कवायद की जानकारी एसटीएफ के आईजी आशीष गुप्ता ने दी।

उन्होंने कहा, यह कार्य कानून-व्यवस्था को और चौकस बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे जिले के पुलिस अधिकारी किसी भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर सकेंगे।

आईजी के अनुसार वीडियोग्राफी होने से जहां किसी भी मामले में साक्ष्य के तौर पर कुछ मौजूद रहेगा वहीं प्रकरण की सच्चाई को किसी भी समय परखा जा सकेगा।

वीडियोग्राफी होने से लोग भी सतर्क रहेंगे और कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ाने वालों पर भी एक तरह का अंकुश बना रहेगा।

कैमरा चलाने के लिए हर जिले के कुछ पुलिसकर्मियों को विशेषज्ञों से इसका प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

हर जिले में न्यूनतम दो लोगों को इसका प्रशिक्षण दिलाया जाएगा ताकि किसी एक के अनुपस्थित रहने पर दूसरे से काम लिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें