फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम का नाम लेकर सुर्खियां बटोर रहे बेनी'

Wed, 18 Dec 2013 12:50 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर निशाना साधा। कहा कि वे मुलायम सिंह का नाम लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि बेनी प्रसाद यह भूल गए हैं कि उनको पद, पदवी और सम्मान सब कुछ मुलायम सिंह की बदौलत ही हासिल हुआ है।

कांग्रेस में उनकी पूछ नहीं, विभाग की कोई उपलब्धियां नहीं, इसलिए आज-कल वे सुर्खियों के लिए नेताजी का नाम का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यह बात शत प्रतिशत सही है कि सपा सरकार जनहित में कुछ भी करे, उस पर उंगली जरूर उठाई जाती है।

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा भ्रमित और बसपा तोता रटंत पार्टी है।

सपा ने कमाल फारूखी से पूरी तरह झाड़ा पल्ला
समाजवादी पार्टी ने पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय सचिव कमाल फारूखी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी का फारूखी से कोई संबंध नहीं है। वह पहले ही पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं। उनके साथ सपा के नाम पर प्रयोग न किया जाए।

सपा की कन्नौज जिला इकाई भंग
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज जिला इकाई के अध्यक्ष कलीम उर्फ पप्पू समेत पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें