आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में पूर्व विधायक निरवेंद्र मिश्रा की मौत को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों जैसा काम कर रही है। लखीमपुर से लौटने के बाद वे सोमवार को राजधानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
संजय ने कहा, जब मैं दिवंगत विधायक के परिवार से मिलकर लौट रहा था तो सीतापुर के अटरिया में मेरे पीछे पुलिस लगा दी गई, मेरी गाड़ी में एक इंस्पेक्टर बैठा दिया गया और गेस्ट हाउस ले जाकर रोक दिया गया। मुझे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया। मेरे साथ बदसुलूकी की गई। मेरे घर पर पुलिस भेजी गई। मेरे घर पर पुलिस भेजी गई। एक अधिकारी ने मेरी पत्नी को फोन कर धमकाने की भी कोशिश की। ब्यूरो
लखनऊ। आम आदमी पार्टी में महेश त्यागी को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। त्यागी ने कुछ दिन पहले ही अपनी भारत विकास पार्टी सेकुलर का आप में विलय किया था। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के अलावा कई लोगों को प्रदेश कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।