कोरोना वैक्सीन की दूसरी रोज लेने के 28 दिन बाद प्लाज्मा डोनेशन किया जा सकेगा। इस संबंध नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इससे पहले टीकाकरण कराने वालों के लिए प्लाज्मा डोनेशन पर पाबंदी लगी हुई थी।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी रोज लेने के 28 दिन बाद प्लाज्मा डोनेशन किया जा सकेगा। इस संबंध नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इससे पहले टीकाकरण कराने वालों के लिए प्लाज्मा डोनेशन पर पाबंदी लगी हुई थी।
विज्ञापन
टीकाकरण शुरू होने के बाद जारी गाइडलाइन में कहा गया था कि जो लोग संक्रमित हुए हैं वे पहले प्लाज्मा डोनेशन करें। इसके बाद टीकाकरण कराएं। क्योंकि टीकाकरण के बाद शरीर में बनने वाली प्रतिरोधक क्षमता प्लाज्मा पर प्रभाव डालती है। इससे डोनेशन से मिलने वाला प्लाज्मा दूसरे मरीज को देने पर कारगर साबित नहीं होगा।
केजीएमयू में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि नई गाइडलाइन के मुताबिक टीकाकरण के तहत दोनों डोज लेने के 28 दिन बाद प्लाजमा डोनेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से गंभीर बीमार को प्लाज्माथेरेपी दी जा रही है। आईसीएमआर का कहना है कि प्लाज्माथेरेपी मरीजों की जान बचाने में कारगर नहीं है। जबकि चिकित्सा विशेषज्ञों का तर्क है कि प्लाजमाथेरेपी देने से कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले गंभीर मरीजों को फायदा मिला है।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्लाज्माथेरेपी दी जा रही है। प्रदेश में केजीएमयू के अलावा 18 मेडिकल कॉलेजों प्लाज्मा बैंक की स्थापना की गई है। केजीएमयू में लगभग 480 लोग प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इससे कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की प्लाज्माथेरेपी दी गई है।