फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीईटी की उत्तर कुंजी जारी, 17 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; प्रति सवाल देना होगा 100 रुपये का शुल्क

Thu, 11 Sep 2025 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

PET answer key released: यूपी पीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अभ्यर्थी 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी पीईटी परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से छह-सात सितंबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की उत्तर कुंजी पर 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। अभ्यर्थियों को प्रति आपत्ति 100 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए आयोग ने बृहस्पतिवार को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से दो दिन में चार पालियों में आयोजित परीक्षा की पालीवार उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की तिथि व पालीवार उत्तर कुंजी जारी की गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन्हें देख और पनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी एक या उससे अधिक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए आवश्यक निर्देश पढ़कर ही अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। अभ्यर्थी एक बार में ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 17 सितंबर के बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी। बता दें कि दो दिन की परीक्षा में 19,41993 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जबकि आवेदक 25,31,996 अभ्यर्थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें